Loading market...

मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम नादई बड़ी निवासी लक्ष्मण पुत्र नरेंद्र सिंह ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 -10 2026 की शाम करीब 7 बजे वादी अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान समर का पानी भरने को लेकर आरोपियों रामवीर भूरें सिंह से विवाद हो गया। विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई तथा गाली-गलौज की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहन लक्ष्मी के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र को सौंपी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply