Loading market...

हाईवे पर बाइक से गिरकर घायल महिला को नायब तहसीलदार ने पहुंचाया अस्पताल

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौरासी गुम्बद के पास मोटरसाइकिल से गिरकर 38 वर्षीय महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इटौरा कुसमरा निवासी सुमन मोटरसाइकिल से जा रही थीं। इसी दौरान चौरासी गुम्बद के पास वह बाइक से गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। चिकित्सालय में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकीय टीम ने महिला का उपचार किया।

नायब तहसीलदार की इस तत्परता और दरियादिली की नागरिकों ने सराहना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उनके इस कदम ने प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ मानवीय संवेदना का भी परिचय दिया।

 

फोटो – घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद करते नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला।

Leave a Reply