जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)।
कालपी /जालौन स्थानीय नगर के एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी में नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला की अगुवाई में जनगणना के द्वितीय चरण मुख्य जनगणना के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 26, 27 तथा 28 अक्टूबर तक चलेगा।
उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य तथा तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा की मौजूदगी में प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 284 प्रशिक्षुओं को 12 प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना से संबन्धित आवश्यक जानकारियां एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया जा रहा है। ताकि मुख्य जनगणना का कार्य व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।
जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों और कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई है। उपजिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पूरी लगनशील से अपने अपने दायित्व का निर्वाह करें।
फोटो – जनगणना कार्य का प्रशिक्षण कार्यक्रम
