Loading market...

कोतवाली पुलिस ने सटोरिया को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोंच (जालौन) कोतवाली पुलिस ने सट्टा खेलते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सट्टे में इस्तेमाल की जाने वाली तीन लिखित पर्चियां, 1100 रुपये नकद और एक पेन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की है।

दिवाली का पर्व आते ही सट्टा और जुआ के फड़ो में इजाफा हो गया है कोतवाली की सागर पुलिस चौकी क्षेत्र में सट्टा और जुआ के फड़ कम होने का नाम नही ले रहे है सागर पुलिस चौकी क्षेत्र में सट्टा और जुए के फड़ संचालित होने की शिकायतें आएदिन ग्रामीणों द्वारा सामने आती रहती हैं शनिवार को पुलिस को ग्राम अंडा में एक पुलिया के पास सट्टा खेले जाने की सूचना मिली पुलिस ने मौके पर छापा मारा और सट्टा खेलते हुए मोहल्ला जवाहर नगर निवासी लल्लन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टे में इस्तेमाल की जाने वाली तीन लिखित पर्चियां, 1100 रुपये नकद और एक पेन बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है प्रभारी निरीक्षक निगबेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सट्टा खेले जाने की सूचना पर एक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply