कोंच (जालौन) नगर के सूरज ज्ञान महाविद्यालय में बिधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया जिसमें छात्र छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सम्बन्धी कानून की जानकारी दी गई।
नगर के पंचानन चौराहे के पास स्थित सूरज ज्ञान महाविद्यालय में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर लगाया गया शिविल जूनियर डिवीजन कोंच सतनाम यादव ने छात्र छात्राओं को धूम्रपान मधपान व जानलेवा तम्बाकू के सम्बन्धी में बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में आज के युवाओ को नशे की लत बढ़ती जा रही है तम्बाकू से विभिन्न प्रकार की बीमारियो से लोग ग्रसित हो रहे है ऐसे में हम सबकी यह जिम्मेदारी है किं सभी अपने स्वजनों रिश्तेदारों सहित आस पास के जो लोग है उन्हें ऐसे नशों से बचने के लिए बोले क्योंकि की तम्बाकू से बहुत जल्दी कैंसर की बीमारी बढ़ती है वही कोतवाली के अतिरिक्त इंस्पेक्टर कामता प्रसाद ने छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में टोल फ्री नम्बर बताये उन्होंने कहा कि कही भी कोई परेशान कर रहा है तो उसके लिए सरकार द्वारा जारी नम्बरो पर सूचना दी छात्राओं महिलाओं को डरने की जरूरत नही है वही साइबर सेल के रजनीश कुमार ने साइबर क्राइम से बचने के लिए सतर्क रहें तथा अनजान कॉल से सावधान रहने एवं साइबर क्राइम के टोल फ्री नम्बर दर्ज कराए इस दौरान पीएलबी जगपाल सिंह आशुतोष मिश्रा बीरेंद्र बोहरे गजेंद्र सिंह सीता तिवारी चन्द्र प्रभा खरे आदि मौजूद रहे है।
