Loading market...

आतिशबाजी की लगी दुकानों का उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण

कोंच (जालौन ) शुक्रवार को धनुतालाब के मैदान पर लगी दुकानों में से एक दुकान से दुकानदार का बीड़ी पीते हुए सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसको लेकर एसडीएम तहसीलदार ने निरीक्षण किया तथा कमियां मिलने पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

मोहल्ला गोखले नगर स्थित धनुतालाब के मैदान पर आतिशबाजी की एक दुकान पर बीड़ी पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसको लेकर एसडीएम अनीता देवी तहसीलदार मनोज कुमार ने खबर को संज्ञान लेकर धनुतालाब के मैदान पर पहुँचे और दुकानों का निरीक्षण किया जिसमें दुकानदार नूर मोहम्मद की दुकान का लाइसेंस जांचा तथा फायर सिलेंडर देखा जिसमे एक फायर सिलेंडर एक्सपायरी पाया गया जिसको लेकर एसडीएम ने फायर बिग्रेड के प्रभारी इंचार्ज लाखन सिंह को अन्य सिलेंडर जांच करने के निर्देश दिए तथा सभी दुकानदारों को मौरम, पानी की टँकी, आदि चीजे देखी एसडीएम को वहां बैरिकेडिंग नही मिली जिस को जल्द से जल्द लगाए जाने को कहा उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकान पर भी बैरिकेड करने को कहा जिससे ग्राहक दुकान के अंदर घुस कर बारूद न खरीद सके दूरी बनाकर ही बेचने को कहा उन्होंने कहा कि अगर दोबारा के निरीक्षण में बैरिकेडिंग नही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply