Loading market...

धर्मदा संचालित रामलीला में हुआ राम जन्म

कोंच (जालौन) नगर में पिछले 174 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन किया जा रहा है इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन किया जा रहा है रामलीला भवन में बनाए गए हवन कुंड पर पंडित रमेश पटैरिया, ज्वाला प्रसाद दीक्षित,लल्लू राम मिश्रा,संजय रावत और संतोष त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण किया। हवन में गोंड वंशीय परंपरा के अनुसार अतुल चतुर्वेदी के पुत्र नमन चतुर्वेदी ने आहुतियां दीं इसके बाद भगवान श्रीराम का जन्म हुआ श्रीराम के साथ भरत लक्ष्मण और शत्रुघ्न के अवतरित होते ही रामलीला परिसर में उत्साह का माहौल बन गया श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और प्रसाद वितरित किया इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राजीव पटेल और मंत्री शैलेष सोनी ने बताया कि भगवान श्रीराम के अवतरण के साथ ही रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया है उन्होंने बताया कि नगर की ऐतिहासिक रामलीला वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख हिस्सा बनी हुई है इस अवसर पर

धर्मदारक्षिणी सभा अध्यक्ष विजय गुप्ता मंत्री विनोद दुबे लौना कोषाध्यक्ष मुकेश सोनी संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे है

Leave a Reply