ग्राम प्रधान पर लगाया सरकारी तालाब से अवैध मिट्टी खनन का आरोप - Aaj Tak Media

ग्राम प्रधान पर लगाया सरकारी तालाब से अवैध मिट्टी खनन का आरोप

 

कोंच (जालौन)  विकास खण्ड कोंच क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम घुसिया के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान द्वारा गाँव के सरकारी तालाब से जीसीवी व ट्रैक्टरों से अवैध रूप से मिट्टी निकाली जा रही है और उसे विक्रय किया जा रहा है। शिकायतकर्ता प्रदुम पटैरया व राजकिशोर समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इससे राजस्व व सार्वजनिक संपत्ति को भारी क्षति हो रही है।

शिकायत के मुताबिक ग्रामवासियों ने 18 मई 2026 को उपजिलाधिकारी कौंच को लिखित प्रार्थना देकर मामले में कार्यवाही की माँग की, परन्तु अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। जब ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना देने पर 1076 संख्या पर कॉल की तो 112 नंबर पर कॉल ट्रांसफर कर दिया गया, पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और केवल लेखपाल को भेजकर मामला टाला गया। इसके बाद रात में तालाब में पानी छोड़े जाने से मिट्टी खनन के साक्ष्य नष्ट कर दिए गए, जबकि शिकायतकर्ता के पास खनन की वीडियोज़ व फोटो मौजूद हैं।शिकायत में कहा गया है कि विरोध करने पर ग्राम प्रधान ने तानाशाही रवैया अपनाया और खनन जारी रखा। ग्रामीण अब जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर व सख्त प्रशासनिक व वैधानिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा हो और दोषियों को दंडित किया जा सके।

 

Leave a Reply