कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरी निवासी घनश्याम पुत्र बुद्धू ने उप जिला अधिकारी ज्योति सिंह को एक शपथ के साथ प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि ग्राम में जल निकासी हेतु जिला पंचायत निधि।द्वारा नाला निर्माण का कार्य चल रहा है जो जिस जगह बनना तय हुआ था उस जगह न बनाते हुए अन्यत्र बनाया जा रहा है जिसके कारण पानी की लाइन और नई प्रधानमंत्री सड़क भी खराब हो गयी है उक्त नाला हुलकी माता मंदिर से घनश्याम के खेत होते हुए बम्बा तक जाना चिन्हित था लेकिन अब बम्बा से होते हुए मैंन रोड के द्वारा गिरन्ची के मकान तक बनाया जा रहा है जहां पर पानी का निकास भी नहीं है अगर यह निर्माण हो जाता है तो ग्रामीणों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि पानी की निकासी निर्माणाधीन जगह से सम्भव नहीं है घनश्याम ने एस डी एम से उक्त नाला निर्माण की जांच कराते हुए चिन्हित जगह पर नाला बनाये जाने की मांग की है।
