Loading market...

शराबी पति की आदत से आहित महिला ने किया विषाक्त का सेवन

कोंच (जालौन) नदीगांव थाना अंतर्गत ग्राम तजपुरा में पति की शराब पीने की आदत से परेशान होकर महिला ने डाई पी ली परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुँचे जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

ग्राम तजपुरा निबासी महिला प्रीति उम्र 27 वर्ष उसका पति राघवेंद्र पानी पूरी का धंधा करता है कुछ दिन पूर्व वह घर आया और आएदिन शराब पीकर घर में झगड़ा व गाली गलौच कर रह था काफी मना करने और समझाने के बाद वह नही मिला जिससे परेशान होकर महिला डाई पीकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगे परिजनों ने देखा तो महिला को सीएचसी लेकर पहुँचे जहाँ उसे भर्ती कराया गया चिकित्सक डॉ० राम करन गौर ने बताया कि महिला ने डाई पी है उसका उपचार किया जा रहा है नाजुक हालत होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply