के के श्रीवास्तव बुंदेलखंड ब्यूरो जालौन
उरई (जालौन) आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में गुरुवार को संविधान दिवस पर संविधान संवाद, विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुदामा दीक्षित ने किया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। सभी को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की जानकारी भी होनी चाहिए। विधिक जागरूकता से ही लोग अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. विक्रम गौतम ने कहा कि भारतीय संविधान सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को अपनाकर शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को साइकिल, टैबलेट और थर्मस देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को संविधान की प्रस्तावना का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह दोहरे ने की। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा, जेई दीपक वर्मा और शालिनी बौद्ध रहीं। संचालन सुधाकर राव गौतम ने किया तथा संविधान की प्रस्तावना की प्रस्तुति डॉ. पुनीत भारती ने दी। इस अवसर पर राम औतार सिंह, रमाकांत दोहरे, महेश सिंह, विकास सिंह, अमर सिंह, दिनेश कुमार निरंजन, अतुल कुमार, संत कुमार, अमित कुमार, चंद्रशेखर भारती, सुभाष चंद्र, कपूर कुमार गौतम, मानवेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा, राजेंद्र पाल, अवधेश गौतम, राम प्रकाश गौतम, दीपक कुमार, राम अवतार गौतम, विजय रतन, दीपेंद्र कुमार, भगवती शरण रजक, श्रद्धानंद वर्मा और मिस्टर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
