25 नवंबर 2025 को दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार; शांति व्यवस्था भंग करने पर 10 व्यक्तियों का चालान
कानपुर देहात (रिपोर्ट)
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में दिनांक 25.11.2025 को जनपद में अपराधियों के विरुद्ध एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए गए अभियान के तहत की गई कार्रवाई का विवरण निम्नलिखित है:
वान्छित अभियुक्तों की गिरफ्तारी
| थाना | मु०अ०सं०/अ०सं० | धारा | अभियुक्त का नाम और पता |
| थाना अकबरपुर | मु0अ0सं0-531/25 | धारा-317(2) बीएनएस | अमन पुत्र जाकिर (निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना ठठिया, कन्नौज) |
| थाना सट्टी | अ0सं0-40/25 | धारा 137(2)/87/64(2)एम बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट | शोभित बाबू पुत्र अशोक कुमार (निवासी कुंवरपुर, थाना सट्टी, कानपुर देहात) |
शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु चालान
जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु 10 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के अंतर्गत चालान किया गया।
| थाना | चालान किए गए व्यक्तियों की संख्या |
| थाना रूरा | 01 |
| थाना गजनेर | 01 |
| थाना भोगनीपुर | 01 |
| थाना सिकन्दरा | 01 |
| थाना डेरापुर | 02 |
| थाना रसूलाबाद | 04 |
| कुल चालान | 10 |
