उरई | दिनांक: 22 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)
मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेला का आयोजन जमुना पैलेस, जालौन रोड, उरई में किया जा रहा है। यह महोत्सव दो दिवसीय होगा और दिनांक 23 एवं 24 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।
साथ ही, जनपद स्तरीय मिलेट्स रोड शो का आयोजन दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को अपराह्न 01:00 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम की विशेषताएँ
-
महोत्सव में विभागीय स्टालों का आयोजन:
-
उद्यान विभाग – 1 स्टाल
-
चिकित्सा विभाग – 1 स्टाल
-
लीड बैंक – 1 स्टाल
-
उद्योग विभाग – 1 स्टाल
-
आंगनबाड़ी/बाल्य विकास/पुष्टाहार विभाग – 1 स्टाल
-
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन – 1 स्टाल
-
कृषि विज्ञान केन्द्र – 1 स्टाल
-
कृषि विभाग – 1 स्टाल
-
कृषि रक्षा – 1 स्टाल
-
मृदा परीक्षण – 1 स्टाल
-
पशुपालन विभाग – 1 स्टाल
-
रेशम विभाग – 1 स्टाल
-
दुग्ध विकास विभाग – 1 स्टाल
-
मत्स्य विभाग – 1 स्टाल
-
फसल बीमा – 1 स्टाल
-
एफ.पी.ओ. (मिलेट्स वेस) – 2 स्टाल
-
-
सांस्कृतिक कार्यक्रम: मिलेट्स आधारित जादू शो एवं अन्य कार्यक्रम।
-
तकनीकी जानकारी: मिलेट्स (श्री अन्न) के उपयोग और उत्पादन के बारे में जानकारी।
-
स्वागत एवं भोजन व्यवस्था: अतिथियों, अधिकारियों, किसानों एवं आगंतुकों के लिए स्वागत, लघुाहार/लंच की व्यवस्था।
-
उपस्थिति सुनिश्चित करना: प्रतिदिन उप-सम्भागवार 250 किसानों की उपस्थिति।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दिनांक 23 एवं 24 दिसम्बर 2025 को महोत्सव और रोड शो को सफल बनाने हेतु आवंटित दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ पालन सुनिश्चित करें।
