थाना समाधान दिवस में आयी 03 शिकायतें मौके पर 1 का निस्तारण - Aaj Tak Media

थाना समाधान दिवस में आयी 03 शिकायतें मौके पर 1 का निस्तारण

 

कोंच (जालौन) दिन शनिवार को कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक वृजेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 3 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्या से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निस्तारण की मांग की जिस पर अधिकारियों द्वारा मौक़े पर 1 प्रार्थना पत्र का निस्तारण करते हुए बांकी बचे प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकरियों को सौंपते हुए उसे जल्द से जल्द निस्तारण का आदेश दिया इस दौरान कोतवाल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए जिससे किसी भी पक्ष को हानि न हो और जहाँ भी समस्या के निस्तारण में पुलिस बल की जरूरत है समय से पुलिस बल उपलब्ध कराया जायेगा ताकि समस्या का हल निकल सके इस अवसर पर कोतवाल क्राइम लल्लूराम रावत बरिष्ठ उप निरीक्षक विमलेश कुमार उपनिरीक्षक अशोक वर्मा सुरही चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार लेखपाल अखिलेश कुशवाहा आशीष दीक्षित मौसम सिंह धीरज शुभचिंतक हेमलता जोशी अंकिता श्रीवास्तव संजना कुमारी सहित पुलिस बिभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply