शिवरात्रि पर्व पर ग्राम देवगांव में होने बाले आयोजन का एस पी ने किया स्थलीय निरीक्षण - Aaj Tak Media

शिवरात्रि पर्व पर ग्राम देवगांव में होने बाले आयोजन का एस पी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

कोंच (जालौन) हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम देवगांव स्थित परम हंस बद्रीदास महाराज के मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठानों सहित विशाल भंडारे का आयोजन होना है जिसमें उनकी अनुयायियों सहित क्षेत्रीय भक्तगण पहुँचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और यह आयोजन एक मेले का रूप ले लेता है जिसमें किसी भी प्रकार की अव्यबस्था न फैले जिसके लिए पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने दिन शनिवार ग्राम देवगांव पहुँचकर मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही पार्किंग स्थल यातायात व्यबस्था तथा भीड़ को नियंत्रित किये जाने बाली बारीकियों को जांचा परखा और अपने मातहत कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए उन्होंने मंदिर परिसर में बेरीकेटिंग लाइट व्यबस्था सहित चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किये जाने के निर्देश दिए वहीं थाना कैलिया प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल महिला पुलिस कर्मी सहित यातायात पुलिस की भी तैनाती की जाए और मंदिर क्षेत्र में निरंतर गस्त करते हुए अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए और अगर कोई अराजकता फैलाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाए इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद सहित मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply