कोंच (जालौन) दिन बुधवार को कोतवाली पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि घटना दिनांक 28 अप्रैल 2026 की है जब पुलिस क्षेत्राधिकार परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाई जा रहे अभियान के तहत गठित टीम के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें अहमद खां पुत्र सहामत खां निबासी मुहल्ला आजाद नगर मोहित वर्मा पुत्र जय नारायण अनुराग पुत्र रामशंकर निवासीगण मुहल्ला गांधी नगर गजेंद्र पुत्र सीताराम निबासी मुहल्ला जय प्रकाश नगर अजय कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निबासी ग्राम खरुसा रामराजा पुत्र रमेश चन्द्र निबासी मुहल्ला नया पटेल नगर देवेश पुत्र इंद्र भूषण सिंह निवासी ग्राम साकिन थाना समथर आदि जुआ खेलते हुए पकड़े गए और राहुल यादव उर्फ बंटा पुत्र बड़े लला उर्फ राम कुमार यादव निवासी मुहल्ला तिलक नगर मौके से भाग गया जिनकी जामा तलाशी में 18 हजार रुपया व माल फड़ में 1 लाख 49 हजार 7 सौ रुपया सहित 52 अदद ताश के पत्ते 11 अदद मोटर साइकिल व 6 अदद मोवाइल बरामद हुए जिनके बिरुद्ध मुकद्दमा संख्या 78/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया गिरफ्तार करने बाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह उप निरीक्षक शुभम सिंह परमार उप निरीक्षक शिवनारायण उप निरीक्षक सुमित पांडे हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार अभिषेक सिंह भदोरिया कांस्टेबल दीपक कुमार धर्मराज नीतीश कुमार राहुल सिंह हरबंस सिंह आदि शामिल रहे।
