मोदी-ट्रंप ट्रेड डील को निरस्त करने की मांग को लेकर आप पार्टी ने किया प्रदर्शन  - Aaj Tak Media

मोदी-ट्रंप ट्रेड डील को निरस्त करने की मांग को लेकर आप पार्टी ने किया प्रदर्शन 

 

उरई (जालौन ) मोदी-ट्रंप ट्रेड डील को निरस्त करने की मांग को लेकर आप पार्टी ने सड़क पर प्रदर्शन करते डील की प्रतियों को जलाया बाद में कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

आम आदमी पार्टी के भूपसिंह राजपूत प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में प्रवीण रायकवार जिलाध्यक्ष बुद्धीजीवी, सौगौरव चौधरी जिला संगठन मंत्री, रामपाल, रामानंद श्रीवास, ॠषभ द्विवेदी, विवेक कुमार ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सदर को सौंपते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ की गयी ट्रेड डील को लेकर देशभर में गहरी चिंता और ब्यापक आशंकाएं ब्याप्त है।आम आदमी पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति को भेजें ज्ञापन के माध्यम से इस डील को वापस लिए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply