कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र में दिन मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं राहगीरों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभुदयाल वर्मा पुत्र रामकिशुन वर्मा उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम छानी दिन मंगलवार को अपने भाई की त्रयोदशी कार्यक्रम के लिए कोंच मंडी सब्जी खरीदने जा रहे थे तभी ग्राम पचीपुरा के आगे मंलगा पुल के पास पहुंचे तभी अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के समय पीछे से आ रहे उनके कुछ परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी कोंच पहुंचाया अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया।
