Loading market...

भारी भरकम अजगर देख राहगीर व ग्रामीणों में फैली दहशत

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम सदूपुरा के पास खैराई मोड़ पर सड़क किनारे एक विशाल अजगर को जब वहां से गुजर रहे राहगीरों एवं ग्रामीणों ने देखा तो उनमें दहशत फैल गयी।

खैराई मोड़ पर सुवह 7 बजे के लगभग ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास अजगर को रेंगते हुए देखा तो यह खबर जंगल मे आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी तुरंत ही डायल 112 पुलिस को सूचना दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को दूर हटाते हुए बन बिभाग की टीम को सूचित किया मौके पर पहूँची बन बिभाग की टीम ने कड़ीं मशक्कत के बाद अजगर जा रेस्क्यू किया और उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के लिए ले गए वहीं बन बिभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि अगर कहीं वन्य जीव दिखाई दे तो उससे दूर रहें और तुरंत ही बिभाग को सूचना दें

Leave a Reply