Loading market...

छोटे से गांव के बच्चे ने मुख्यमंत्री से गोल्ड मेडल प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान

 

कोंच (जालौन) होनहार बिरबान ने होत चीकने पात कहावत को चरितार्थ करते हुए क्षेत्र के एक लाल ने मीडिया लॉ में गोल्ड मेडल पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया।

जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के ग्राम किशुनपुरा निबासी पिता मोहन सिंह उर्फ़ मिस्टर पटेल एवं माता सुमन देवी के होनहार पुत्र अंशुमान सिंह की शिक्षा दीक्षा हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट  की शिक्षा मॉडर्न पब्लिक स्कूल झांसी से पूरी हुई इसके बाद अंशुमान ने डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ से मीडिया लॉ से पोष्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और यह गोल्ड मेडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अंशुमान को एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया अंशुमान की इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में हुआ है जिसके लिए वह व उनके माता पिता बधाई के पात्र है। जैसे ही यह खबर उनके गांब पहुंची बधाई देने बालों का ताँता लग गया

 

Leave a Reply