रसोईया और मास्टर की मिलीभगत से बेचा जा रहा मिड्डे मील काराशन - Aaj Tak Media

रसोईया और मास्टर की मिलीभगत से बेचा जा रहा मिड्डे मील काराशन

 

कोंच (जालौन ) विकास खंड नदीगांव की ग्राम पंचायत रूपपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय रुपपुरा का मामला प्रकाश में आया है जहां पर बच्चों के लिए आने वाले सरकारी खाद्यान्न को चोरी कर दुकानों पर रसोईयां व मास्टर की मिली भगत से बेच दिया जा रहा है।

सूत्रों की अगर मानें तो बताया जाता है गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाले बच्चों को स्कूल में मध्यान समय में सरकार द्वारा मिड-डे मिल के तहत भोजन की व्यवस्था की गयी जिसके लिए हर महीने स्कूल को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। सूत्र तो यहां तक भी बताते हैं प्राथमिक विद्यालय रूपपुरा में तैनात रसोईयां विनीता एवं मास्टर सत्तार खां की मिली भगत के चलते आधी खाद्य सामग्री दुकानों पर बेच दिये जाने की चर्चाएं जोरों पर सुनाई दे रही है।इस मामले की जांच करवाएं जाने की मांग क्षेत्रीय प्रशासन से ग्रामीणों ने की है।

 

Leave a Reply