कोंच (जालौन) मुहल्ला पटेल नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मैं दिन सोमवार को वार्षिकोत्सव पुरुस्कार बितरण के साथ साथ स्कूल चलो अभियान का आयोजन किया गया और बिद्यालय में कराए गए बिकास कार्यो का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा किया गया बिद्यालय में कक्षाओं में टाइली करण और ग्राउंड में एपिक्स का कार्य कराया गया है इसके बाद स्कूल चलो अभियान का संदेश देते हुए अभि भावकों एवं विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें जागरूक किया गया वहीं बिद्यालय के छात्रों ने नृत्य गीत और नाटक का अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए अतिथियों का मन मोह लिया इसके बाद शैक्षिक खेल कूंद एवं अन्य गतिविधियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरुष्कार देते हुए उन्हें सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से समाज को बदला जा सकता है और देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा सकता है शिक्षा के बगैर कुछ भी संभव नहीं है इसलिए आप लोगों को मन लगाकर शिक्षा अध्ययन करना चाहिए और अपने सपनों को साकार करना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है इस दौरान सभा सभासद विनोद सोनी सभासद प्रतिनिधि अशोक गुर्जर प्रधान अध्यापक अतुल कुमार एमएससी अध्यक्ष विनय झा चिंतामणि सिंह पूजा गुप्ता ए आर पी त्रिभुवन निरंजन रविंद्र निरंजन जितेंद्र कुमार गुप्ता रंजन गोस्वामी धर्मेंद्र रोकर नायर आशीष कुमार गुप्ता सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन बृजेंद्र कुमार वर्मा ने किया।
