घर के बाहर घेरकर 3 लोंगो ने लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल - Aaj Tak Media

घर के बाहर घेरकर 3 लोंगो ने लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल

 

कालपी जालौन  कालपी कस्बे के मोहल्ला महमूदपुरा में दबंगई तथा गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है‌।जहां पुस्तैनी मकान में निर्माण कार्य कर रहे युवक पर विपक्षियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित का सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज कराया गया है।

पीड़ित दीपक कुमार पुत्र सुखलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि दिनांक 16 जून 2026 को शाम करीब 5 बजे, मोहल्ले के ही आरोपीगणों संजय, अरविंद, राहुल तथा ओमजी ने उसे घर के बाहर घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। लोहे के हथियार से सिर फोड़ कर घायल कर दिया गया।खून से लथपथ पीड़ित को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया है।

आरोप है कि संजय ने लोहे के खंता से दीपक के सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान जब पत्नी बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी रफूचक्कर हो गये।

 

 

इंसेट

 

पुश्तैनी घर में निर्माण नहीं करने दे रहे आरोपी

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन पीड़ित व्यक्ति दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों के द्वारा मेरे अपने घर में निर्माण नहीं करने दे रहे हैं तथा दबंगई दिखाते रहते हैं। तथा काफी समय से उत्पीड़न कर रहे हैं।

पीड़ित दीपक कुमार का कहना है कि उसका मकान पुस्तैनी है और उसके पास सभी वैध कागजात मौजूद हैं। बावजूद इसके आरोपी जबरन निर्माण कार्य रुकवाते हैं और बार-बार 112 डायल कर पुलिस बुलाकर दबाव बनाते हैं।मारपीट की घटना कैमरे में कैद, वीडियो बना सबूत पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसे साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया जा सकता है।

कोर्ट में मुकदमा, लेकिन निर्माण पर कोई रोक नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में सिविल न्यायालय में वाद भी चल रहा है, लेकिन अदालत द्वारा निर्माण कार्य पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। दबंगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की गुहार

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply