कोंच (जालौन) नगर व तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दिन रबिबार दोपहर बाद अचानक प्रकृति ने ऐसा विकराल रूप दिखाया कि अन्नदाता के चेहरे की मुस्कान देखते ही देखते मातम में बदल गई दोपहर बाद अचानक आसमान में छाई काली घटाओं और गरज-चमक के साथ शुरू हुए बेमौसम घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है वहीं नगर सहित आसपास के तमाम ग्रामीण अंचलों में हुई भीषण ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और खेतों में और खलिहानों में पड़ी फसलों को बुरी तरह तहस-नहस कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओलों की रफ्तार और आकार इतना जबरदस्त था कि कुछ ही मिनटों में पूरा परिदृश्य सफेद बर्फ की चादर से ढक गया और लहलहाती फसलें मिट्टी में मिल गईं
इस प्राकृतिक आपदा की सबसे ज्यादा मार गेहूं की फसल पर पड़ी है जो कटाई के बेहद करीब थी और जिसकी बालियां दानों से पूरी तरह भर चुकी थीं ओलों की भारी चोट से गेहूं के पौधे टूटकर जमीन पर बिछ गए हैं जिससे अब दाना काला पड़ने और फसल के सड़ने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है इसके साथ ही जिन किसानों ने बड़ी उम्मीदों के साथ मूंग की बुवाई की थी उनकी मेहनत पर भी पानी फिर गया है क्योंकि छोटे पौधों को ओलावृष्टि ने पूरी तरह कुचल दिया है वहीं नगर और उसके पड़ोसी गांवों के खेतों में पसरा यह मंजर किसी बड़े आर्थिक संकट की आहट दे रहा है जिससे क्षेत्र का किसान पूरी तरह टूट चुका है
ग्रामीणों का दर्द छलकते हुए सामने आ रहा है क्योंकि यह केवल फसल का नुकसान नहीं बल्कि उनके साल भर के निवेश और कड़ी मेहनत की बर्बादी है कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों के सामने अब परिवार के भरण-पोषण और भविष्य की चिंता का पहाड़ खड़ा हो गया है पूरे कोंच क्षेत्र में इस समय हाहाकार मचा हुआ है और किसान अपने बर्बाद हो चुके खेतों के मेड़ पर बैठकर अपनी फूटी किस्मत पर आंसू बहा रहे हैं प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से अत्यंत भावुक अपील करते हुए मांग की है कि तत्काल राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर भेजकर फसलों के हुए नुकसान का आंकलन कराया जाए उन्होंने जोर देकर कहा है कि यदि समय रहते प्रशासन ने उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की तो क्षेत्र का किसान कर्ज के बोझ तले दबकर पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा इस तबाही ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि आधुनिक तकनीक के बावजूद आज भी हमारा अन्नदाता पूरी तरह मौसम के मिजाज पर निर्भर है और प्रकृति का एक छोटा सा बदलाव उनके जीवन की जमा-पूंजी छीनने के लिए काफी है।
