जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन सीएचसी कालपी में विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 2 महिलाओं के सफलता पूर्वक सीजर आप्रेशन किये गये हैं। जिनमें जच्चा-बच्चा पूर्णतः स्वस्थ हैं। चिकित्सालय के आधुनिक आप्रेशन थियेटर में महिला चिकित्साधिकारी डॉ गरिमा सचान एमएस तथा डॉ विशाल सचान, डॉक्टर शेख शहरयार की टीम के द्वारा प्रसव पीड़ित महिला का कुशलतापूर्वक सीजर ऑपरेशन किया गया है। एनेस्थेस्टिस्ट डा विशाल सचान ने बताया कि एमएस का कोर्स पूरा करने के बाद डाक्टर गरिमा सिंह की मौजूदगी महिलाओं के निरंतर सीजर ऑपरेशन किये जा रहे है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में महिलाओं का निःशुल्क सीजर ऑपरेशन करने की व्यवस्था है। उन्होंने शासन की योजना का लाभ हासिल करने की मांग की है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता के मुताबिक चिकित्सालय में जच्चा-बच्चा की पूर्णतः सुविधाएं उपलब्ध कराई जाने की व्यवस्था है।
फोटो – सीएचसी में महिला का सीजर ऑपरेशन करते चिकित्सकी टीम
