कोंच (जालौन) नगर के शिक्षण संस्थान मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में आंतरिक परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। गुरुवार को बीए प्रथम वर्ष के राजनीति विज्ञान विषय की प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 70 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 46 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्रवक्ता महेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि महाविद्यालय में आंतरिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही हैं। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को बीए प्रथम वर्ष के राजनीति विज्ञान विषय की प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में परीक्षाओं को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
