भदरेखी व दहेलखंड में संतृप्तिकरण ग्राम चौपाल आयोजित  - Aaj Tak Media

भदरेखी व दहेलखंड में संतृप्तिकरण ग्राम चौपाल आयोजित 

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

 

कालपी /जालौन सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना सरकार आपके द्वार के कार्यक्रम मंडलायुवक्त झांसी डॉ विमल कुमार दुवे के निर्देशानुसार ग्राम संतृप्तिकरण हेतु महेवा तथा कदौरा विकास खंड के गांवो में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थी परक एवं अन्य योजनाओं के ग्राम स्तर पर लाभार्थियों का चयन कर उन्हें लाभ पहुंचाया गया।

विकासखंड कदौरा के ग्राम पंचायत भदरेखी में पंचायत चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संतृप्तिकरण की स्थिति जानी गई।एन आर एल एम के अंतर्गत ग्राम पंचायत भदरेखी में 23 समूह संचालित हैं। चौपाल में 10 महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में जोड़ा गया एवं 103 लखपति दीदी को आजीविका सुदन करने हेतु समूह से जुड़ी हैं एवं अन्य लखपति दीदी को समूह से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 83 परिवारों एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन परिवारों को आवास से लाभान्वित कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास सर्व 2024 में चिन्हित 75 परिवारों के जॉब कार्ड फीडिंग का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक आवेदन प्राप्त हुआ है। चयनित 25 लाभार्थियों को प्राथमिकता से लाभान्वित करते हुए समस्त लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से संतृप्त किया जा रहा है।

पंचायती राज विभाग के अंतर्गत तीन नए लाभार्थियों का चिन्हीकरण व्यक्तिगत शौचालय हेतु किया गया। ग्राम पंचायत में 358 फार्मर रजिस्ट्री पूर्व में तथा आयोजन में 5 फार्मर रजिस्ट्री कराई गई। सहभागिता योजना के अंतर्गत एक गोवंश को सुपुर्द किया गया। वृद्धावस्था पेंशन/पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजना अंतर्गत के अंतर्गत चार लाभार्थी का चयन किया गया है। जबकि 192 वृद्धावस्था, 47 निराश्रित महिला, एवं 32 दिव्यांगों को पेंशन प्राप्त हो रही है। ग्राम पंचायत भदरेखी में 75 परिवारों की फैमिली आईडी जारी की गई है। इसी दौरान महेवा विकासखंड के ग्राम दहेलखंड में चांद चौपाल का आयोजन किया गया है जिसमें लाभार्थियों किसानों के अलावा कुछ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

 

फोटो -सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल लोग

Leave a Reply