निजी सम्पत्ति पर जबरन रोड डालने का लगाया आरोप - Aaj Tak Media

निजी सम्पत्ति पर जबरन रोड डालने का लगाया आरोप

 

कोंच (जालौन) न तो ग्राम में मुनादी और न ही ग्राम प्रधान को जानकारी फिर भी ग्राम में ठेकेदार सड़क डालने के लिए पहुंच गया और जब ग्रामीणों ने चबूतरा तोड़ने से मना किया तो डी एम का आदेश कहकर सचिव ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

मामला तहसील क्षेत्र के बसीठ का है जहां के निबासी रामस्वरूप दुबे पुत्र धनलाल रामेश्वर सिंह पुत्र मनोहर सिंह और राम बिहारी दुबे पुत्र हरलाल ने दिन बुधवार को उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दयाल सिंह के मकान से रामेश्वर सिंह चौहान के मकान तक इंटर लॉकिंग पड़ी हुई है लेकिन अब इस जगह पर रोड प्रस्तावित है ठेकेदार ने बगैर सूचना के सचिव गन्धर्व सिंह जे सी बी मशीन व पुलिस बल के साथ ग्रामीणों के चबूतरे तोड़ने लगे और जब उन्हें रोका तो अभद्र भाषा का प्रयोग किया वहीं पुलिस प्रशासन से बात की तो दरोगा ने गाली देते हुए दाढ़ी उखाड़ने की बात कही जब प्रधान से पूंछा गया तो उसने अनभिज्ञयता जतायी उक्त जगह पर बाहन आदि निकलने के लिए पर्याप्त जगह है फिर भी हम लोगों के चबूतरे तोड़ दिए गए जब लेखपाल से पूंछा गया तो उसने बताया कि उक्त आदेश ग्राम के निबासी राम बाबू चनसोलिया कराकर लाये हैं ग्रामीणों ने एस डी एम से रास्ते मे बनी हुई दीवाल को हटवाते हुए दोषी व्यक्ति के बिरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply