Loading market...

डाक्टरों के विरोध में व्यापारियों का फूटा गुस्सा, घंटाघर पर धरना देकर मुकदमा वापस लेने की उठाई मांग

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुए विवाद के बाद व्यापारी नेता बृजकिशोर गुप्ता एवं उनके पुत्र पर दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को शहर के व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। व्यापार मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी सिटी सेंटर स्टेशन रोड से घंटाघर तक विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर निष्पक्ष जांच और मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई। जुलूस के चलते मुख्य मार्गों पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और कई स्थानों पर जाम जैसे हालात बन गए।घंटाघर पहुंचने के बाद व्यापारियों ने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। धरने में शामिल व्यापारियों का कहना था कि पूरे मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई है, जिससे व्यापारी समाज में भारी नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी भी शामिल रहे और व्यापारियों के समर्थन में धरना स्थल पर मौजूद रहे। वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए रहे और प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील करते रहे।

Leave a Reply