कोंच (जालौन) मुहल्ला गांधी नगर निवासिनी लक्ष्मी पत्नी मुन्नालाल भास्कर ने दिन गुरुबार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 20 मई 2026 सुबह करीब 11 वजे की है जब मैं नगर पालिका के पास अपनी दुकान पर अपने भतीजे के साथ गयी तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और पीछे से दीवाल भी टूटी है और दुकान पर इकबाल की पत्नी निबासी मुहल्ला पटेल नगर बैठी है तो मैने उससे दुकान के सामान के बारे में पूंछा तो वह गाली गलौच करते हुए पकड़कर मारने लगी उसी समय इकबाल आ गया और उसने भी जाति सूचक गालियां देते हुए मेरे थप्पड़ मारे और सामान पूंछने पर जान से मारने की धमकी दी सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने थाने जाने की बात कही लक्ष्मी ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
