राजस्व वसूली अभियान में नगर पालिका के निरीक्षक सख्त,45 बड़े बकायेदारों पर कार्यवाही शुरू  - Aaj Tak Media

राजस्व वसूली अभियान में नगर पालिका के निरीक्षक सख्त,45 बड़े बकायेदारों पर कार्यवाही शुरू 

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी /जालौन नगर पालिका परिषद द्वारा बकाया गृहकर एवं दुकान किराया की वसूली को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यापक कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र के 45 बड़े बकायेदार दुकानदारों को बकाया कर जमा करने की चेतावनी दी। राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के मुताबिक जिन दुकानों का 4-5 वर्षों से किराया जमा नहीं किया गया है ऐसे चिन्हित 45 बड़े बकायेदार दुकानदारों को नोटिस देकर कार्यवाही शुरू कर दी जा रही है।

मंगलवार को नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने टीम के कर्मचारियों के साथ वसूली अभियान की समीक्षा की गयी। राजस्व निरीक्षक ने बकायेदारों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया जमा न करने पर दुकान सील करके नये सिरे से दुकानों को आवंटित करने की समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कई व्यापारियों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कराई। जबकि शेष बकायेदारों को शीघ्र भुगतान करने के लिए कहा गया।नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि कालपी नगर में 11 हजार 2 सौ मकान है जबकि नगर पालिका की 272 दुकानें हैं।राजस्व वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी बकायेदार को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों एवं व्यापारियों से समय पर कर जमा कर नगर विकास में सहयोग करने की अपील की है। अभियान में ओम जी गौतम,रफीक खान, विनोद गौतम, कन्हैया मिश्रा,देवेश शर्मा समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

 

फोटो – राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह व विभागीय कर्मचारी

Leave a Reply