कोंच (जालौन) क्रिकेट देखने के लिए मोटरसाइकिल को मांग कर ले गए और जब मैच देखकर वापस आने लगे तो मोटरसाइकिल नदारत थी।
ग्राम कुंअरपुरा निवासी नारायण सिंह कुशवाहा पुत्र जय राम वह सुंदरलाल पुत्र उदयभान ग्राम तीतरा खलीलपुर में चल रहे क्रिकेट मैच देखने के लिए दिनांक 6 जून 2026 को ग्राम के ही निबासी मनोज कुमार पुत्र गोबिंद सिंह की मोटर साइकिल यू पी 92 आर 0498 बजाज प्लेटिना मांग कर ले गए थे और जब मनोज कुमार ने अगले दिन उक्त लोगों से मांगी तो उन्होंने कहा कि मोटर साइकिल ग्राम तीतरा खलीलपुर में चोरी हो गयी है जिसकी सूचना भेंड़ पुलिस चौकी को दे दी गयी थी और जब मोटर साइकिल मिल जाएगी तो तुम्हारे सुपुर्द कर देंगे जिस पर मनोज इंतजार करते हुए मोटर साइकिल की बाबत बात करता है तो उक्त लोगों का ब्यौहार शक जाहिर करने लायक होता है जिससे मनोज को लगता है कि उक्त लोगों ने ही मोटर साइकिल कहीं बिक्री न कर दी हो उक्त के सम्बन्ध में मनोज ने दिन मंगलवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त।लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूंछ तांछ करते हुए मोटर साइकिल बरामद किए जाने की मांग की है।
