जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम चुर्खी में 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीड़ित पक्ष ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित ने थाना चुर्खी में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 18 वर्षीय भांजी उसके ही घर में रह रही थी और वह स्वयं उसकी परवरिश कर रहा था। 11 अगस्त 2026 को घर पर कोई मौजूद नहीं था और युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही कल्लू उर्फ संजय जाटव पुत्र श्रीचंद्र युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी तलाश के बाद भी युवती का कोई पता नहीं चल सका। शिकायत के आधार पर थाना चुर्खी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की बरामदगी के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।
