अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन स्थानीय नगर के मुख्य बाजार टरनंनगंज में आवंटित प्लॉटों पर निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्ती शुरू कर दी गई है। नगर पालिका परिषद के द्वारा दो चिन्हित 2 भूखंडो को सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पालिका की इस कार्यवाही से बाजार के कई दुकानदारों में खलबली मच गई है।
नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य बाजार टरनंनगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान भूखंड संख्या 1409 में सरकारी जमीन में 2 आवंटियों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायतें सही पाए जाने पर कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रथम चरण में दो भूखंडों को सील करने की तैयारी की जा रही है।
राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या आवंटित सीमा से अधिक भूमि का उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित लोगों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय के भीतर स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो सीलिंग सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर पालिका की इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही मुख्य बाजार के व्यापारियों एवं दुकानदारों में हलचल बढ़ गई है। कई लोगों ने अपने-अपने भूखंडों की सीमाओं का मिलान शुरू कर दिया है। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक का कहना है कि नगर की संपत्तियों की सुरक्षा एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
फोटो – विभागीय कर्मचारी को निर्देश देते राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह
