कोंच (जालौन) मुहल्ला मालवीय नगर में गृह स्वामी शादी समारोह में गया हुआ था तभी चोरों ने घर मे धाबा बोलकर कामर्शियल सिलेण्डर व प्याज की बोरी पर हाँथ साफ कर दिया जब गृह स्वामी बापिस लौटा और उसने सी सी टी बी कैमरा चैक किये तब उसे घटना की जानकारी हुई।
घटना दिनांक 6 जुलाई 2026 समय करीब रात्रि 1 बजे की है जब मुहल्ला मालवीय नगर निवासी राजेश अग्रवाल पुत्र मुन्नालाल अग्रवाल परिवार सहित ताला बंद करके शादी समारोह में गया था तभी मुहल्ले का ही राज अग्रवाल पुत्र मुकेश व एक अज्ञात व्यक्ति चटकनी खोलकर घर मे घुस आया और घर मे रखे तीन गैस सिलेण्डर कमर्शियल व आधी प्याज की बोरी चोरी कर ले गए जब राजेश शादी से बापिस घर आया तब उसे सी सी टी बी कैमरा देखने पर चोर सामान ले जाते दिखे उक्त के सम्बन्ध में दिन बुधवार को राजेश ने कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
