कोंच (जालौन) राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र आटा मैं तैनात प्रभारी प्रक्षेत्र अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार सचान पर वित्तीय अनियमितताएं एवं शासकीय धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं जिनमें वरिष्ठ सहायक हलीम खान एवं अजय कुमार की भी संलिपिटता बताई जा रही है जिनके द्वारा लाखों रुपए के राजकीय धन का दुरुपयोग एवं हेरा फेरी की जा रही है जिसमें जई उत्पादन बरसीन उत्पादन मैं गम्भीर आरोप लगाते हुए नियमों को ताक पर रखकर सरकारी धन से उत्पादित जई एवं बरसीन को खुले मार्केट में बेचने का गम्भीर आरोप।लगा है वहीं दैनिक श्रमकों के भुगतान एवं नियुक्ति मैं फर्जीबाड़ा एवं सामग्री क्रय में फर्जी बिल और निम्न गुणबत्ता की आपूर्ति का भी गम्भीर आरोप लगा है वहीं कार्य हेतु जे सी बी मशीन के घण्टों चलाये जाने के नाम पर फर्जी बिल प्रस्तुत किये गए हैं जबकि बास्तबिकता कुछ और है हद तो तब हो गयी जब डीजल उपभोग में भी भ्र्ष्टाचार का आरोप लगा क्योंकि डीजल का उपयोग निजी बाहनों एवं अन्य निजी कार्यों में किया जाना बताया जा रहा है उक्त सभी कार्यों में मास्टर माइंड बर्तमान प्रभारी प्रक्षेत्र अधीक्षक डॉ अमित कुमार सचान को बताया जा रहा है उक्त के सम्वन्ध में ग्राम छानी निबासी अनुज पटेल ने जिलाधिकारी जालौन को एक शिकायती पत्र देते हुए राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र आटा में व्याप्त वित्तीय अनियमितताओं एवं भ्र्ष्टाचार की जांच कराए जाने की मांग की है।
