कोंच (जालौन) नगर से पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिवभक्तों का जत्था दिन बुधवार सुबह करीब 8 बजे प्राचीन भूतेश्वर मंदिर से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ यात्रा से पहले सभी श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र हुए जहां विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ भूतेश्वर महाराज का पूजन-अर्चन किया गया इस दौरान मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा तथा पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने देश प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा सभी के मंगल की कामना करते हुए बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए प्रस्थान किया यात्रा पर रवाना होने से पहले परिजनों मित्रों और स्थानीय लोगों ने शिवभक्तों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि अमरनाथ यात्रा उनके लिए आस्था विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है बाबा बर्फानी के दर्शन का सौभाग्य मिलना जीवन का एक विशेष अवसर माना जाता है यात्रा को लेकर सभी भक्तों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली
अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में पवन खिलाड़ी जयप्रकाश रावत बंटे अमन टंडन सत्यम सोनी अंकित गुप्ता सचिन यादव सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे और जयकारों के साथ सभी यात्रियों को विदा किया।
