Loading market...

युवक को एक राय होकर मारपीट करने पर आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा 

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैनूपुर में पिछले दिनों रास्ते में रोककर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में पीड़ित के द्वारा आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक रामजी लाल द्वारा शुरू कर दी गई है।

 

उक्त मामले को लेकर वादी देवनारायण पुत्र जगत नारायण ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि प्रार्थी का पुत्र अभिषेक दीक्षित दिनांक 03.07.2026 की शाम ग्राम मैनपुर में अपने घर की दीवार गिर गई थी। जिसको देखने गया था। वहीं से प्रार्थी का पुत्र समय लगभग रात्रि 9 बजे घर वापस हो रहा था। तभी मेरे गांव के निवासी आरोपीगणों प्रमोद दीक्षित पुत्र राम अवतार अतुल दीक्षित उर्फ मंटू पुत्र प्रमोद दीक्षित दरवेश पुत्र रामबाबू ओमप्रकाश पुत्र राम लखन रोहित उर्फ अक्कू पुत्र राम दर्शन ने एक राय होकर एक मुकदमे की रंजिश मानते हुए प्रार्थी के पुत्र को गाली गलौज कर मारपीट करने लगे‌ तभी प्रार्थी का पुत्र जान बचाकर दौड़ता हुआ घर आया। आरोपीगणों ने पीछा करते हुए घर में घुसकर मेरे पुत्र के साथ मारपीट की। घटना का शोर गुल सुनकर कई लोगों ने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए।

Leave a Reply