Loading market...

विधानसभा चुनाव की सरगर्मिया तेज, कालपी विधानसभा में बने 516 बूथ

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी जालौन इस बार के विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर 220 कालपी विधानसभा का चुनाव जनपद में बहुत ही रोचक होने की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। जनपद की कालपी सीट को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख इकसठ हजार पांच सौ सात मतदाताओं के हाथ में नई जनप्रतिनिधि को चुनने की कमान है।

उल्लेखनीय हो कि वर्तमान स्थिति के मुताबिक कालपी विधानसभा क्षेत्र के तीन लाख इकसठ हजार में दो लाख पांच सौ एकावन पुरुष है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख साठ हजार पांच सौ उनचास तथा अन्य मतदाता 9 है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में पांच सौ सोलह बूथ है। मतदाता पंजीकरण केंद्र कालपी के प्रभारी शशांक विश्वकर्मा के मुताबिक 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र में एक सौ बासठ बूथ जालौन तहसील के भी शामिल है। आगामी दिनों में मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के मुताबिक स्थानीय प्रशासन तथा निर्वाचन विभाग के द्वारा तैयारियां मुकम्मल है।

 

  1. फोटो – मतदाता पंजीकरण केंद्र कालपी जानकारी देते हुए।

Leave a Reply