Loading market...

सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में 2027 के चुनाव के लिये पीडीए वर्ग को जोड़ने पर दिया जोर

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी /जालौन नगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। नगर महासचिव उबैश पठान ने बैठक का संचालन किया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 12 बिंदुओं पर चर्चा की गई।

रविवार को बाईपास कालपी में आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कमजोर बूथों को चिह्नित कर उन्हें मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों और जनसमस्याओं को जनता के बीच उठाने तथा समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को संगठन से अधिक से अधिक जोड़ने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कालपी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी द्वारा जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जायेगा। भाजपा छोड़कर अधिवक्ता अंशुल कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र श्रीवास, अनिल पाल, कलाम बाबा और फुरकान समेत कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

बैठक में वरिष्ठ नेता शिवलाल वर्मा, वीरेंद्र चौधरी, अमर सिंह दादी, फूल सिंह पाल, हरमोहन सिंह यादव, अमर सिंह चंदेल, समर सिंह गुड्डू, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, अफजाल गुड्डू, राजकुमार चौरसिया, राजकुमार वाल्मीकि, शमशाद कुरैशी, जमील अंसारी, इरफान कुरैशी सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

फोटो – सपु की मीटिंग में शामिल कार्यकर्ता

Leave a Reply