Loading market...

आकाशीय बिजली से तीन नलकूपों के फुके ट्रांसफार्मर

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन बीती रात मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से नगर के तीन अलग-अलग नलकूपों में लगे ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इसके चलते आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

जल संस्थान कालपी के अवर अभियंता बासित अली ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मोहल्ला कागजीपुरा, उदनपुरा तथा आलमपुर स्थित नलकूपों के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद ही इन नलकूपों से पेयजल आपूर्ति दोबारा शुरू हो सकेगी।

इसी क्रम विद्युत विभाग के अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम के मुताबिक आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। विभाग द्वारा जल्द ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके बाद उनकी शिफ्टिंग कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद नलकूपों का संचालन शुरू होने पर प्रभावित मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति भी बहाल होने की उम्मीद है।

 

फोटो – नलकूप का फुका ट्रांसफार्मर

Leave a Reply