Loading market...

श्मशान घाट ना होने पर ग्रामीण ने घेरा प्रधान का आवास

कोंच (जालौन) नदीगांव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम ब्योना रियासत में श्मशान घाट न होने की समस्या उस समय गंभीर रूप से सामने आ गई, जब बीमारी के कारण एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और गांव में अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान न होने के कारण मृतक का दाह संस्कार नहीं हो सका।

आजादी के बाद से अभी तक ग्राम ब्योना रियासत में श्मशान घाट न होने ग्रामीण परेशान है गांव का एक युवक कल्लू उर्फ कृष्ण कुमार निबास ब्योना रियासत की बीमारी के चलते मौत हो गई थी इसके बाद स्वजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे,लेकिन बुधबार सुबह से ही बारिश होने के कारण स्वजन सारेदिन बारिश बन्द होने के इंतजार में बैठे रहे लेकिन बारिश नही थमी और वह दूसरे दिन गुरुवार को भी बारिश रुकने का इंतजार करते रहे और स्वजनों का जिसको गांव में श्मशान घाट न होने और लगातार बारिश के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच शव का दाह संस्कार कहां किया जाए, इसको लेकर स्वजन और ग्रामीण परेशान रहे जब बारिश नही रुकी तो मृतक के स्वजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मृतक का भाई अरबिंद कुमार व ग्रामीण शव को ट्रैक्टर में रखकर ग्राम प्रधान के घर के बाहर पहुंच गए और वहां नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने गांव में श्मशान घाट की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आखिरकार बारिश और खराब मौसम में शवों का अंतिम संस्कार कहां किया जाए ग्रामीण बृजकिशोर रामकुमार शिवशंकर मुन्ना राज का कहना था कि गांव में लंबे समय से श्मशान घाट की व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वह अब पड़ोसी गाँव खैरावर मे लेकर आये है और वहां दाह संस्कार किया गया मामले की सूचना मृतक के स्वजन द्वारा एसडीएम अभिनव कुमार यादव को भी दी गई ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जल्द से जल्द श्मशान घाट की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply