जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन विभागीय अधिकारियों की तमाम कवायद के वावजूद बिजली चोरी के मामलों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को विद्युत चोरी रोकने तथा लाइन लॉस कम करने के लिए विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कालपी के अदलसराय तथा राज घाट मोहल्लो में जीरो कंजप्शन वाले उपभोक्ताओं के संयोजनों की जांच की गई। इस दौरान बिजली चोरी करने के आधा दर्जन मामले पकड़े गये।अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ विधुत अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।विभाग की इस कार्यवाही से अनियमितता करने वाले उपभोक्ताओं में खलबली मच गयी है।
उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में अवर अभियंता नवीन सचान, सत्यप्रकाश तथा संविदा कर्मचारियों अनूप कुमार, अखिलेश शुक्ला, साबिर अली और दिलीप आदि की टीम के द्वारा अदल सरांय व छापेमारी की। चैंकिंग के दौरान चार उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पाए गए। वहीं दो उपभोक्ता बकाया होने के कारण काटे गए कनेक्शन को दोबारा जोड़कर विद्युत का उपयोग करते मिले।
विभागीय टीम ने सभी छह मामलों में कार्यवाही करते हुए एंटी थेफ्ट थाना उरई में विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है। मालूम हो कि सप्ताह भर के अंदर दो दर्जन से अधिक चोरी के मामले पकड़े गए हैं। तथा उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। कालपी नगर में 12 लोगों के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज किया गया इसी क्रम में ग्राम हिम्मतपुर में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत की चोरी करते हुए 8 लोगों को पकड़ कर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
फोटो – विधुत की सघन चेकिंग अभियान में जुटे अधिकारी व कर्मचारी
