कोंच (जालौन ) रविवार रात को पुलिस अधीक्षक ने कोंच कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रखरखाव एवं अद्यावधिक स्थिति की जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एसपी विनय कुमार रविवार रात को कोतवाली पहुँचे जहां उन्होंने परिषर में घूमकर निरीक्षण किया तथा उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों (एचएस) की नियमित निगरानी करने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कार्यों में लापरवाही न बरतने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सर्किल के थाना नदीगांव, कैलिया और एट के थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की बैठक में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए इस दौरान सीओ परमेश्वर प्रसाद कोतवाल निगवेन्द्र प्रताप सिंह इंस्पेक्टर क्राइम अरुण कुमार थानाध्यक्ष राजकुमार अवनीश कुमार उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे है।
