कोंच (जालौन) लगातार बढ़ती चोरी की घटनां से क्षेत्र के लोग खासे परेशान है चोरों ने पुलिस को फिर चेतावनी देते हुए नगर के मोहल्ला नया पटेल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर गुल्लक से हजारों रुपये की नगदी चोरी कर भाग गया चोरी की घटनां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मंदिर के पुजारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला नया पटेल नगर के प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी संदीप दुबे ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 सितंबर की रात मंदिर का ताला बंद कर दिया गया था। अगले दिन सुबह करीब चार बजे जब वह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ मिला जब देखा तो मंदिर के अंदर रखी गुल्लक टूटी हुई पाई गई जिसे अज्ञात चोर तोड़कर उसमें रखी चढ़ावे की करीब 12 हजार रुपये की नगदी चोर चोरी कर ले गए चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है जहाँ उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी प्रभारी निरीक्षक निगवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की घटना पर सम्बंधित मंडी चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया है सीसीटीवी निकाले गए है मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
