कोंच (जालौन ) शनिवार रात तेज हवा और बारिश के कारण कोंच-उरई मार्ग पर अचानक एक विशाल पेड़ सड़क से गुजर रही स्लीपर बस पर गिर गया। बस कोंच से दिल्ली जा रही थी। पेड़ गिरने से मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी व्यवस्था के जरिए दिल्ली के लिए रवाना किया गया। वहीं, तेज आंधी के कारण एट-कोंच मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास भी एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे इस मार्ग पर भी आवागमन बाधित हो गया। लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित रहा।
तेज वर्षा और आंधी से गिरा पेड़, यातायात हुआ बाधित
