Loading market...

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉक्टर व कर्मचारी ईमानदारी से निभाएं दायित्व – शंखवार

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन रविवार को स्थानीय नगर के मोहल्ला आलमपुर बाईपास में नवस्थापित एसआर हॉस्पिटल का धूमधाम से शुभारंम्भ हुआ। नगर पंचायत अमरौधा के पूर्व अध्यक्ष जुनैद पहलवान की मौजूदगी में पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप शंखवार ने फीता काटकर अस्पताल का उदघाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे कुलदीप शंखवार ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। डॉक्टरों तथा अस्पताल कर्मचारियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जुनैद पहलवान ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

अस्पताल में सर्जन डॉ संतोष गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ऋचा गुप्ता, डॉक्टर आशीष गुप्ता, डॉक्टर राज कमल आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 24 घंटे उचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। कार्यक्रम में प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत किया। गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की।

 

फोटो – हास्पिटल का फीता काट कर उदघाटन किया

Leave a Reply