कोंच (जालौन) ग्राम धौरपुर गांव में रविवार की देर रात एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया घटना के बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई वही देर रात 10 बजे आनन फानन में परिजन बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कैलिया थाना अंतर्गत ग्राम धौरपुर 56 वर्षीय अनवर खां पुत्र होशियार खां निवासी रविवार देर रात मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद बाहर निकल रहे थे इसी दौरान मस्जिद के दरवाजे पर अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटते ही बुजुर्ग की हालत बिगड़ने लगी घटना के समय उनके साथ मौजूद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया वहां तैनात चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा ने बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार किया प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया।
