Loading market...

एम एस डी महाविद्यालय के नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

कोंच (जालौन) महेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह दयाशंकर झा(एम एस डी) मेमोरियल महाविद्यालय में नवमनोनीत प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तहसीलदार ने नवमनोनीत प्रबंधक पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ग्राम तीतरा खलीलपुर में स्थित शिक्षण संस्थान सुरेंद्र सिंह महेंद्र सिंह दयाशंकर झा महाविद्यालय का धूमधाम के साथ एक कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मीरा देवी को अध्यक्ष, शिव कुमार पटेल को प्रबंधक, अनिल कुमार गुप्ता को उपप्रबंधक, हरिमोहन निरंजन को कोषाध्यक्ष, विपिन कुमार पटेल को मंत्री तथा गोविंद दास पटेल को ऑडिटर बनाया गया है इसके अलावा वीरेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, शिव प्रसाद सिंह, राजाराम जाटव, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रदीप कुमार पटेल और श्रीरामजीत सिंह को कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया गया है सभी को तहसीलदार मनोज कुमार ने शपथ ग्रहण कराई इस दौरान नवमनोनीत प्रबंधक शिव कुमार निरंजन ने कहा कि महाविद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा संस्थान के विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य सरोजलता लोहिया पूर्व प्रबंधक शिव प्रसाद निरंजन केदार नाथ निरजंन ओमशंकर अग्रबाल सुनील पटेल अंशुल पटेल अरबिंद पटेल दिनेश प्रदीप पटेल आदि मौजूद रहे है।

Leave a Reply