Loading market...

पानी से भरे बर्तन में डूबने से एक वर्षीय बालक की मौत

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन स्थानीय नगर में अपने ननिहाल आए एक वर्षीय बालक की मंगलवार को घर में खेलते समय पानी से भरे बर्तन में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दमरास निवासी मनीष का एक वर्षीय पुत्र अंश इन दिनों कालपी स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान पानी से भरे बर्तन के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और वह उसमें गिर गया तथा पानी में डूब गया। बालक को पानी से निकालकर परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से मोहल्ले सहित क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

Leave a Reply